पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला
पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला
पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
- मंगलवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे से सन्दिग्ध परिस्थियो में लटकता मिला था शव
- महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला
- कुशीनगर जिले के मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी में प्रेम विवाह करके पति के साथ रह रही महिला का शव मंगलवार सुबह फंदे से सदिग्ध परिस्थियो में लटकता हुआ मिला था। इस मामले को लेकर अलग अलग चर्चा हो रही थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र वार्ड नम्बर 20 शहीद भगत सिंह नगर के रमेश गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता ने पुलिस तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी अनामिका ने महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी निवासी रत्नेश राय पुत्र शिव प्रसाद राय के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए मेरी बेटी से दो लाख रुपया और एक बाइक की मांग करने लगे। वादी के अनुसार बेटी के कहने पर दो बार पैसा दिया था। दामाद शराबी प्रवृत्ति का होने चलते अक्सर दहेज के लिए अनामिका की बार बार पिटाई करता रहता था। मंगलवार सुबह को अनामिका का शव सन्दिग्ध परिस्थियो में फंदे से झूलता हुआ मिला है। पुलिस तहरीर के आधार पर पति रत्नेश राय पुत्र शिव प्रसाद राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
