निकल रही बारात का डीजे बंद कराकर, मनबढो ने किया हमला
निकल रही बारात का डीजे बंद कराकर, मनबढो ने किया हमला
- महुली थाना क्षेत्र के झिगुरापार गांव का मामला
- पीड़ित ने आधा दर्जन नामजद और दस-पंद्रह अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झिगुरापार में सोमवार शाम को निकली बारात को रास्ते मे रोक कर डीजे बंद करा दिया। कारण पुछने पर मनबढ़ो ने हमला कर दिया। पिटाई से आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। एक का सिर फट गया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में आधा दर्जन नामजद और दस-पंद्रह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है। ग्राम झिगुरापार निवासी राधेश्याम शर्मा पुत्र स्व0 राम मनोरथ ने पुलिस तहरीर में बताया है कि सोमवार शाम में उसके घर से बारात जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही डेढ़ दर्जन से अधिक मनबढ़ युवक पहुंचे। रास्ते मे बारात को रोकवा दिया। डीजे बंद करने की बात कहने लगे। कारण पूछने पर भड़क गए। आरोप है कि हमला बोलकर बारातियों की मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से बाराती इंद्रेश, अमन, सन्दीप शर्मा, विवेक, हरिओम, अरविन्द सहित अन्य लोग घायल हो गए। विपक्षियों की पिटाई से अरविन्द का सिर फट गया। मौके पर वह बेहोश हो गया। तब जानमाल की धमकी देते हुए विपक्षी भाग गए। पुलिस तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
