नाले में गिरी बस बाल बाल बचा ड्राइवर
नाले में गिरी बस बाल बाल बचा ड्राइवर
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के बांसी-नंदौर मार्ग पर सोमवार की देर रात्रि एक निजी बस अनियंत्रित होकर झुड़िया नाले में गिर गई। गनीमत रहा की कोई जनहानि नहीं हुई क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद से बस को नाले से बाहर निकलवाया गया। सोमवार की रात्रि लगभग दस बजे एक निजी बस लेकर ड्राइवर विजय झा निवासी गनवरिया थाना बेलहर सवारी उतारकर लोहरौली बाजार से गनवरिया वापस अपने घर जा रहे थे। अभी वह झुड़िया मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि ब्रेक का पावदान टूट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। देर रात होने के कारण घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं लगी। पुलिस को मामले की जानकारी ड्राइवर के द्वारा दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची घटना की जानकारी लिया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुआ था जिससे लोगों ने राहत का सांस लिया मंगलवार को क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद से बस को नाले से बाहर निकाला गया। बस में सवारी नहीं थी नहीं तो भारी नुकसान होने की संभावना थी इसके पूर्व भी झुड़ियां मोड़ पर घटनाएं घटित हुई हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0
