नाबालिग को भगाने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 150/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त गणेश विश्वकर्मा पुत्र तामेश्वरी निवासी बगुलहवा ग्रान्ट थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर को ग्राम बगुलहवा ग्रान्ट जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे नें बताया कि पीड़ित नें बीते 10 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नाबालिग पुत्री के बीते 9 मार्च 2026 को स्कूल जाने के बाद वापस न आने तथा काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की तथा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनाँक 25 मार्च 2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक लालबिहारी निषाद, महिला दीवान प्रिती राय, सिपाही रघुवंश प्रसाद मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
