नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना बेलहरकला पुलिस नें कार्यवाही करते बृहस्पतिवार को थाना बेलहरकला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 324/2025 धारा 65(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त पिन्टू उर्फ सहादत अली पुत्र स्व0 सिकन्दर निवासी महुआ थाना बेलहरकला को नन्दौर चैराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें 24 दिसम्बर 2025 को थाना बेलहरकला पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बेलहरकला पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला अनिल कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, सिपाही रविन्द्र निषाद, प्रवीण तिवारी, संतोष चैहान, दीनानाथ, ओमप्रकाश चैरसिया मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
