नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा 605/2025 धारा 87,137(2),65(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना धनघटा के मामले में वांछित अभियुक्त शादाब आलम पुत्र मो0 जहाँगीर निवासी नावनकला थाना धनघटा को दौलतपुर मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादी नें बीते 29 नवम्बर 2025 को थाना धनघटा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिग नतिनी को बहलाकर फुसलाकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए त्वरित कार्यवाही कर रविवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस उपनिरीक्षक लालविहारी निषाद, सिपाही गौतम कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
