धोखाधड़ी का पैसा पीड़ित को साबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद ने कराया वापस
धोखाधड़ी का पैसा पीड़ित को साबर हेल्प डेस्क थाना ने कराया वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 4900 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराया। सुरज पुत्र शैलेन्द्र निवासी लक्ष्मीपुर निचौरा थाना कोतवाली खलीलाबाद ने बीते 16 मार्च 2026 को आवेदक का किसी अज्ञात व्यक्ति नें मोबाइल फोन हैक करके आवेदक के खाते से फ्राड बैंक खाते में स्थानांतरित कर लेने के सम्बन्ध मे तत्काल थाना कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराया था। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत किया। पुलिस की प्रभावी पैरवी से 4900 रुपये की धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया है। बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, प्रभारी साइबर सेल वीरेन्द्र कुमार यादव, सिपाही रविकान्त कुशवाहा, शिवांगी सिंह, अनुज शुक्ला, ऋतिक वर्मा मौजूद रहे। जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। कोई व्यक्ति फोन पर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करे, तो बिना उसकी पहचान की पुष्टि (वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से) किए पैसे न भेजें। साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर या भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी करते हैं। किसी भी संदिग्ध लेनदेन की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

