धर्मसिंहवा क्षेत्र में हनुमान मंदिर व शिवलिंग की प्रतिमा को उपद्रवियो ने किया खडिंत
धर्मसिंहवा क्षेत्र में हनुमान मंदिर व शिवलिंग की प्रतिमा को उपद्रवियो ने किया खडिंत
-घटना की जानकारी होते ही एडीएम एएसपी व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, जुटे जॉच में
-घटना की जानकारी पाते ही भारी संख्या में जुटे हिन्दू संगठन के लोग, प्रशासन के फूले हाथ पाव
धर्मसिंहवा/संतकबीरनगर। जनपद के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के हरैया गॉव स्थित हनुमान मंदिर और धर्मसिंहवा बाजार स्थित शिवलिंग में स्थापित प्रतिमा के खडिंत मिलने से क्षेत्र के लोगो में आक्रोश और चिंता का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो की भीड़ मंदिर पर जुट गयी। सूचना पर धर्मसिंहवा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांति पूर्ण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जॉच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रतिमा को अज्ञात व्यक्तियो द्वारा क्षतिग्रस्त किऐ जाने की आशंका जतायी जा रही है। हालां कि पुलिस सभी पहलुओ की जॉच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगो को शंाति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील किया है और भरोसा दिलाया है कि घटना में शामिल दोषियो की पहचान कर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही मंदिर में नई प्रतिमा स्थापित कराने का कार्य शुरू कराई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणो ने घटना की निष्पक्ष जॉच कर दोषियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। विश्व हिन्दू महा संघ संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष’अखंड प्रताप सिंह ने कहा धार्मिक भावनाओं को आहत करने की यह निंदनीय घटना है।
पुलिस प्रशासन से मांग है कि दोषियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए। नहीं हो घटना स्थल पर हम संगठन के लोगों के साथ पहुंच कर हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। वहीं स्थानीय निवासी ’राजेश तिवारी ने ,आलोक राय ने कहा यहां वर्षों से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ रहते हैं। इस तरह की घटना से माहौल खराब करने की साजिश है। पुलिस जल्द कार्रवाई करे। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। दोनों संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दिया गया है। थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की जॉच जारी है उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए एएसपी सुशील कुमार सिंह व अपरजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचकर मामले की गहन समीक्षा किया और आवश्यक कार्यवाही करन के लिए धर्मसिंहवा पुलिस को निर्देशित किया दोनो अधिकारियो ने कहा कि घटना में जो भी शामिल होगा सभी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। देर रात तक पुलिस ने कुछ संदिग्धो को पकड़कर थाने लायी और उनसे पूछताछ जारी रहा। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि दोषियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेजा जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

