धनघटा पुलिस नें हत्या के प्रयास के मामले में वांछित को किया गिरफ्तार
धनघटा पुलिस नें हत्या के प्रयास के मामले में वांछित को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम नें बीते 25 नवम्बर 2025 को हत्या के प्रयास मे संलिप्त अभियुक्त नितीश सिंह उर्फ अक्षय सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह निवासी अमौली थाना धनघटा को मझौरा तिराहा के पास मूड़ाडीहा मार्ग से गिरफ्तार किया तथा 1 अदद पिस्टल 9 एमएम व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया।
-अभियुक्त के पास से 1 अदद पिस्टल 9एमएम व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद
बीते 26 नवम्बर 2025 को थाना धनघटा पर वादी धनंजय सिंह पुत्र विक्रम सिंह ग्राम दुल्हापार थाना धनघटा नें तहरीर दिया कि बीते 25 नवम्बर 2025 को बाजार दुल्हापार मे घरेलू सामान लेने के लिए गये थे उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर नितीश सिंह उर्फ अक्षय सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह, धु्रप सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह, रोहित सिंह पुत्र मानधाता सिंह, अश्वनी पुत्र रंगीलाल व गोपी पुत्र गुलाब निवासीगण अमौली थाना धनघटा अवैध असलहा लेकर मां बहन की गाली देते हुए जान से मारने की नियम से फायर कर किये, गोली मिस होने पर अक्षय सिंह द्वारा असलहे की बट से मार कर हमको लहुलुहान कर दिये। शोर शराबा व लोगो के जुट जाने से जान से मार डालने की धमकी देते हुए व असलहा लहराते हुए फरार हो गये। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 602/2025 धारा 191(2),191(3),109,351(3) बीएनएस पंजीकृत किया। अभियुक्त के पास से अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद होने के आधार पर 7/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई है। गिरफ्तार करने वाले टीम प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, दिलीप सिंह, विनोद कुमार यादव, सिपाही जितेन्द्र यादव, सोनू कुमार, रजनीश यादव मुकेश कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
