धनघटा चौराहा पर ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
धनघटा चौराहा पर ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
-अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला देर रात की घटना से मचा हड़कंप
धनघटा/संतकबीरनगर। चौराहा पर रविवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दुकान बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस दुर्घटना में दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे। चैराहे पर पहुंचते ही संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक सड़क से हटकर सीधे दुकान के शटर और दीवार को तोड़ता हुआ भीतर जा घुसा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि यह दुर्घटना दिन के समय होती तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। दुकान के भीतर रखा सामान, शटर, दीवार और सामने का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर धनघटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर चैराहे पर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेषकर रात के समय सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
