दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, जेल
दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, जेल
बखिरा/संतकबीरनगर। महिला के साथ मारपीट करके जबरन दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के एक आरोपी को बखिरा पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला थानाक्षेत्र के एक गांव का है। प्रकरण में पीड़िता ने दिनांक 11 सितम्बर 2025 को अभियोग पंजीकृत कराया है। उसका आरोप है कि आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र बीजू ग्राम नन्दौर का रहने वाला है। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट करके जबरन दुष्कर्म किया और गर्भपात करा दिया। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र को उप निरीक्षक हरिकेश भारती ने ग्राम परसोहिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
