दुर्गा मन्दिर मगहर से अवैध दीवार हटाने की मांग भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
दुर्गा मन्दिर मगहर से अवैध दीवार हटाने की मांग भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
-अवैध दीवार नहीं हटा तो होगा उग्र आन्दोलन, चक्का जाम- रणजीत सिंह
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मगहर दुर्गा मंदिर चौराहे पर एन एच एआई और यातायात पुलिस द्वारा खड़ी की गई ईंट की दीवार के खिलाफ जन-आक्रोश भड़क उठा है। इस तानाशाहीपूर्ण निर्णय के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, किसानों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस अवैध दीवार को अविलंब हटाने की मांग की है। भाकियू नेता रणजीत सिंह ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन और एन एच एआई के अधिकारियों ने इस जनविरोधी अवरोध को तत्काल ध्वस्त कर मार्ग को पूर्ववत सुचारू नहीं किया तो संगठन आम जनता क्षेत्र के किसानों मजदूरों और स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में किसा यूनियन भानू ने प्रशासनिक अदूरदर्शिता पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा है कि 11 मई को बैरियर और 9 जून को पक्की दीवार चलाकर इस मुख्य मार्ग को बंद करना पूरी तरह गैर- कानूनी और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। लोगों को विवश होकर 5 से 6 किलोमीटर का जानलेवा चक्कर काटना पड़ रहा है और रसूलाबाद हनुमान मंदिर व पुलिस चौकी के खतरनाक यू-टर्न (ब्लैक स्पॉट) से गुजरना पड़ रहा है जिससे कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। ज्ञापन में मांग की गई है कि दीवार हटाने के साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क को बंद करने के बजाय आई.आर.सी. मानकों के अनुरूप रंबल स्ट्रिप्स ब्लिंकर्स और चेतावनी बोर्ड जैसे वैज्ञानिक सुरक्षा उपकरण स्थापित किए जाएं। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष जयपाल मौर्य, राम प्रित चौहान ब्लाक अध्यक्ष विश्वभर निषाद हरिओम चौहान विजय बहादुर चौहान राजेश यादव जुगुनु राजवली चौहान उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

