दुधारा में गैंगेस्टर एक्ट में 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी गिरफ्तार
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 665/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त सौरभ शर्मा पुत्र उमेश कुमार निवासी खैरा, थाना हवेली खड़गपुर, जनपद मुंगेर, राज्य बिहार को शनिवार को सालेहपुर तिराहा से विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा थाना दुधारा, दीवान जयचन्द्र कनौजियास, सिपाही गुड्डू यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
