दुधारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 28.5 किग्रा अफीम के पौधों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दुधारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 28.5 किग्रा अफीम के पौधों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त अबु उवैदा उर्फ छोटू पुत्र इरफान अहमद निवासी पुरैना मंसूर थाना दुधारा को ग्राम पुरैना मंसूर में छापेमारी कर अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए 28.5 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। बीते 23 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि ग्राम पुरैना मंसूर में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने मकान के सामने बनी बाउन्ड्री मे अफीम का पौधा लगाया है। उक्त सूचना पर थाना दुधारा पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त को 28.5 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार की उपस्थिति में बाउंड्री के भीतर एक क्यारी में अफीम के पौधे लगे पाए गए, जिनमें कुल 28.5 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे (जड़, फल व फूल सहित) को बरामद किया। अभियुक्त नें पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने चाचा रिजवान के साथ मिलकर लाभ कमाने के उद्देश्य से अफीम की बुआई की थी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द शर्मा, उपनिरीक्षक शोभनाथ, दीवान राघवेन्द्र सिंह, रामविनय यादव, प्रमोद कुमार सिंह, सिपाही राधेश्याम गिरि, भीम कुमार प्रथम मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
