दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस‘’ का हुआ आयोजन

Jun 29, 2026 - 16:59
दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस‘’ का हुआ आयोजन

दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस‘’ का हुआ आयोजन
-विधायक मेहदावल, विधायक धनघटा एवं डीएम द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता के पुरोधा, उदारता के गौरव दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस सोमवार को जनपद में ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ का आयोजन किया गया। विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार सहित उपस्थित व्यापारी बन्धुओं एवं पदाधिकारीगणों द्वारा दानबीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डिप्टी कमिश्नर राज्य कर खंड 1 राजेश पाण्डेय ने किया। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी, राज्य कर विभाग के अधिकारीगण, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री, व्यापारी प्रतिनिधि तथा जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रमुख वक्ताओं में श्रवण अग्रहरि, विनीत चड्ढा, अमित जैन, सर्वदानंद पाण्डेय एवं विनोद कुमार रूंगटा सहित अन्य वक्ताओं ने दानवीर भामाशाह के त्याग, राष्ट्रभक्ति, उदारता एवं समाज सेवा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को व्यापारियों एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया तथा (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) के अंतर्गत उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। भामाशाह व्यापारी सम्मान दिवस के अवसर पर विधायक मेहदावल व विधायक धनघटा ने समस्त व्यापारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने, कर भार कम करने तथा कर प्रणाली में सुधार के उद्देश्य से जीएसटी 2.0 सुधार लागू किए जा रहे हैं। साथ ही व्यापारियों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा हेतु संचालित मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना सहायता योजना की भी जानकारी दी। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि दानवीर भामाशाह द्वारा व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में अपना संपूर्ण धन समर्पित करना भारतीय इतिहास की अद्वितीय एवं प्रेरणादायी घटना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार व्यापारियों को सुरक्षित एवं अनुकूल व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लोकल फॉर वोकल अभियान के माध्यम से स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापारिक विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान राज्य कर विभाग द्वारा जनपद के उत्कृष्ट करदाताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न टर्नओवर श्रेणियों में किसान ट्रेडर्स, अवधेश कुमार शर्मा, रमेश चन्द्र पाण्डेय, सीवी के आर इंटरप्राइजेज, अंकित सिंह, नवदुर्गा ट्रेडर्स, वैभव एसोसिएट्स एवं विनोद कुमार रूंगटा को जिलाधिकारी एवं उपस्थित विधायकों के करकमलों द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर विधायकगण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह ने संकट की घड़ी में अपना सब कुछ दान कर राष्ट्र प्रेम का जो अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है वह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है। दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर महेश मौर्या एवं पार्टी कलाकारों द्वारा लोकगायन की उत्साहवर्धक एवं आकर्षक प्रस्तुति की गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952