दहेज मृत्यु कारित करने के मामलें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दहेज मृत्यु कारित करने के मामलें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम नें मु0अ0स0 1055/2025 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम मे वांछित अभियुक्त सरफराज आलम पुत्र मो0 उमर निवासी मोहल्ला अंजान शहीद कस्बा मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
उक्त प्रकरण में दिनाँक 13 नवम्बर 2025 को वादी मोहम्मद आलम पुत्र अतीउल्लाह निवासी मोहल्ला अंजान शहीद कस्बा मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त सहित कुल 7 लोगो के विरुद्ध वादी की पुत्री जिसकी शादी जनवरी 2025 में अभियुक्त सरफराज आलम पुत्र मो0 उमर उपरोक्त के साथ हुयी थी, को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा प्रताड़ना से तंग आकर वादी की लड़की नें आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार शनिवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक महेश्वर चैधरी, सिपाही योगेन्द्र यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
