थाने को फूंकने की धमकी पड़ी भारी, सोशल मीडिया पोस्ट पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाने को फूंकने की धमकी पड़ी भारी, सोशल मीडिया पोस्ट पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेंहदावल/संतकबीरनगर। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन को खुलेआम धमकी देना एक महिला को भारी पड़ गया। मेंहदावल थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सहित पूरे थाने को आग के हवाले करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 9ः30 बजे बस स्टैंड मेंहदावल के पास स्थित सरकारी शराब की दुकान के सामने मारपीट की घटना हुई थी। इसी घटना के बाद फेसबुक पर सक्रिय एक महिला, गीता निषाद, द्वारा कथित रूप से थानाध्यक्ष मेंहदावल समेत पूरे थाने को फूंक देने की खुलेआम धमकी दी गई। महिला के पोस्ट और वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को थाना मेंहदावल में मुकदमा अपराध संख्या 150/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 353(2), 352 और आईटी एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है और संबंधित महिला की पहचान व अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। जनपद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें। भ्रामक, भड़काऊ या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
