थानाध्यक्ष एवं चैकी प्रभारी की अगुवाई में चलाया गया सफाई अभियान
थानाध्यक्ष एवं चैकी प्रभारी की अगुवाई में चलाया गया सफाई अभियान
धर्मसिंहवा/संतकबीरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धर्मसिंहवा थाना परिसरों और बौरब्यास चैकी पर थानाध्यक्ष हरिकेश भारती एवं चैकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में परिसर एवं क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस जवानों द्वारा अपने कार्यस्थलों पर स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया, सफाई अभियान में पुलिसकर्मी श्रमदान करते हैं और परिसर, बैरकों, अभिलेख कक्षों की साफ-सफाई स्वयं करते हैं, जिससे न केवल कार्यस्थल बेहतर बनता है बल्कि जनता को स्वच्छता का संदेश भी मिलता है और सेवा भाव बढ़ता है।
थानाध्यक्ष हरिकेश भारती ने बताया कि यह अभियान अक्सर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जाता है। इसे नियमित रूप से जारी रखने का लक्ष्य होता है। सफाई अभियान थाना परिसर, कार्यालय भवन, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, बैरक, महिला हॉस्टल, और आवासीय परिसर होते हुए धर्मसिंहवा चैराहा, राम जानकी मंदिर, बौद्ध स्तूप इत्यादि जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया वही सफाई अभियान की कड़ी में चैंकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह अपने चैकी पर तैनात कर्मचारियों के साथ चैकी परिसर की भी साफ सफाई अभियान के तहद किया गया। सफाई अभियान में कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर अभियान में हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
