थाना दुधारा में युवती को भगाने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा में युवती को भगाने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस नें मु0अ0सं0 46/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना दुधारा के मामले में आशीष पुत्र राम लौटन चैरसिया निवासी मुड़िला थाना बेलहरकला को कठिनईया नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल रवाना कर दिया। थानाध्यक्ष दुधारा नें बताया कि पीड़िता द्वारा बीते 9 फरवरी 2026 को थाना दुधारा पर पीड़िता की पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना दुधारा पुलिस नें सोमवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल रवाना कर दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, सिपाही अनुज कुमार, सुमित राय, चांदनी सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
