तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी

तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी

Jan 10, 2026 - 23:16
तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी

खलीलाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा उस समय हुआ, जब ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए गिरोह की दो महिला सदस्यों को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, बीते दो-तीन दिनों से कुछ महिलाएं गांव में घूम-घूमकर घरों में प्रवेश कर रही थीं। ये महिलाएं खास तौर पर घरों में मौजूद महिलाओं को निशाना बनाती थीं और तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत व अनिष्ट का भय दिखाकर उन्हें अपने झांसे में ले लेती थीं। इसके बाद पूजा-पाठ या दोष निवारण के नाम पर सोने-चांदी के जेवरात उतरवा कर लेकर फरार हो जाती थीं।

शनिवार को भी इसी तरह एक घर में ठगी की कोशिश की जा रही थी, तभी ग्रामीणों को इनकी गतिविधियों पर शक हुआ। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दो महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खलीलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़ी गई दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। उनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह के तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वालों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952