डीएम व एसपी नें पुलिस जन के साथ मनाया होली का त्यौहार
डीएम व एसपी नें पुलिस जन के साथ मनाया होली का त्यौहार
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में सकुशल होली का त्योहार सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लाइन मे बृहस्पतिवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पुलिस द्वारा होली खेली गयी। इस होली मिलन कार्यक्रम में जिले के समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष और पुलिस लाइन के पुलिस कर्मी, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, बड़े बाबू उमाशंकर यादव, एसपी के पेशकार राम अशीष यादव, पीआरओ रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक के पेशकार अशोक कुमार सिंह, समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
