डीएम नें मगहर कस्बा में उच्च प्रथमिक विद्यालय सहित 5 बूथों का किया निरीक्षण
डीएम नें मगहर कस्बा में उच्च प्रथमिक विद्यालय सहित 5 बूथों का किया निरीक्षण
-डीएम नें मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर की प्रगति का जायजा लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश
संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर की प्रगति का सघन निरीक्षण किया। आज निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी नें विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत मगहर कस्बा में उच्च प्रथमिक विद्यालय प्रथम बूथ 417, सहित 5 बूथों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित बीएलओ सहित संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर में प्रगति लाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने व प्राप्त गणना फॉर्मों को शत-प्रतिशत बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नें एसआईआर से संबंधित फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा विशेष प्रगाण पुनिरीक्षण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही करने वाले संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसआईआर कार्य महत्वपूर्ण कार्य है इसको निर्धारित समय अवधि में प्राथमिकता पर कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मगहर वैभव सिंह उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
