डीएम नें तीन दिवसीय आरोग्य मेला का किया गया अवलोकन 

Jun 16, 2026 - 16:31
डीएम नें तीन दिवसीय आरोग्य मेला का किया गया अवलोकन 

डीएम नें तीन दिवसीय आरोग्य मेला का किया गया अवलोकन 
-डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल में आयोजित तीन दिवसीय दिनांक 14 जून से 16 जून 2026 तक आरोग्य मेला के समापन अवसर पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया गया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय में चिकित्सक एवं दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ मरीज हेतु उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयोजित आरोग्य मेला में पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्समन्वय करते हुए आरोग्य मेला को सफल बनाया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 350 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार रक्त जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई। जांच के दौरान मरीजों को आवश्यक दवा का भी वितरण किया गया तथा आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड एवं एचपीवी वैक्सीन की सेवा भी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952