डीएम नें जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति को लेकर किया बैठक
डीएम नें जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति को लेकर किया बैठक
-डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री में खराब प्रगति पाए जाने पर कुल 18 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का दिया आदेश
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में विगत दिवस देर सायं फार्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें 6 से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान में खराब प्रगति वाले 25 राजस्व गांव के कर्मचारियों को समीक्षा में बुलाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनकी प्रगति भी खराब पाई गई।
जिलाधिकारी द्वारा कुल 18 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश किए गए हैं, जिसमें कल 5 लेखपाल 7 पंचायत सहायक 3 रोजगार सेवक एवं 3 ग्राम सचिव शामिल है। उन्हें निर्देशित किया गया कि यदि प्रगति में सुधार नहीं आता है तो निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री में जनपद की प्रगति संतोषजनक नहीं है अभी कुल 62000 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जाना शेष है जिसके लिए शासन द्वारा 6 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी कर्मचारी इस अवधि का दौरान अपने लक्ष्य पूर्ण नहीं करते हैं उनकी प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा सभी खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन समीक्षा करते हुए अनिवार्य रूप से विशेष अभियान में अवशेष फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उनका भी उत्तरदायित्व निर्धारित निर्धारित किया जाएगा। बैठक में समस्त सहायक विकास अधिकारी कृषि, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, समस्त खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, उप कृषि निदेशक सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
