डीएम ने एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
डीएम ने पुनरीक्षण एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
-अपने बूथ के सभी मतदाताओं का शत प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित, एकत्रित, डिजिटाइज्ड करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित
संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार नें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपने बूथ के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र को शत-प्रतिशत वितरित, एकत्रित एवं डिजिटाइज्ड करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7 बीएलओ को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी नें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में निष्ठा व लगन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने बूथ के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र को शत-प्रतिशत वितरित, एकत्रित एवं बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करने पर विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मदना के बीएलओ बृजेश यादव, जूनियर हाई स्कूल विगरामीर की बीएलओ छाया देवी, मुंन्द्रिका प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरमैनी के बीएलओ ओम प्रकाश, प्राथमिक विद्यालय महुआर की बीएलओ आशा, प्राथमिक विद्यालय बंजारीपुर के बीएलओ राजेश कुमार, बूथ संख्या 93 मकतक पुरवा की बीएलओ रूमा चैहान व बूथ संख्या 447 प्राथमिक विद्यालय नेहिया खुर्द की बीएलओ नेहा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें बीएलओ की भूमिका निर्णायक होती है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित बीएलओ द्वारा समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त बीएलओ से अपील किया है कि वे इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, समयबद्धता और सटीकता के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने लक्ष्यों को पूर्ण करें तथा एसआईआर-2026 अभियान को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान दें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सुदृढ़, त्रुटिरहित एवं अद्यतन होना निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का आधार है, जिसके लिए बीएलओ लगातार फील्ड में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार खलीलाबाद प्रियंका तिवारी उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
