डीएम ने एसआईआर को लेकर विभिन्न बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
मतदाता सूची को परिष्कृत करने एवं नए नाम जोड़ने की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश -विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान कार्य में गुणवत्ता व यथार्थतता पर विशेष ध्यान दें बी0एल0ओ0 व सम्बंधित अधिकारीगण-डीएम
डीएम ने मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर विभिन्न बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
-मतदाता सूची को परिष्कृत करने एवं नए नाम जोड़ने की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश
-विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान कार्य में गुणवत्ता व यथार्थतता पर विशेष ध्यान दें बी0एल0ओ0 व सम्बंधित अधिकारीगण-डीएम
संतकबीरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) अभियान के तहत आलेख्य के प्रकाशन के बाद छूटे हुए एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मतदाता सूची को परिष्कृत बनाए जाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विशेष अभियान तिथि के दौरान विभिन्न बूथों पर बी0एल0ओ0 द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाये जाने के अवसर पर 312-मेंहदावल व 313-खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। बूथों के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा आलेख्य निर्वाचन नामावली को पढ़कर सुनाए जाने के विशेष अभियान दिवस पर 312-मेहदावल की प्राथमिक विद्यालय औरही के बूथ संख्या 566 व 567 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा द्वारा बीएलओ को निर्देशित किया गया कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाये। बीएलओ सरिता देवी द्वारा बताया गया कि नए मतदाताओं हेतु फॉर्म 6 भरा जा रहा है, कुल 26 फार्म प्राप्त किए गए हैं। इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा उपस्थित रहे। विशेष अभियान दिवस के अवसर पर निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 313-खलीलाबाद अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जामडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर आंकड़ेवार जानकारी लेते हुए प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच की गई।
इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा 313-खलीलाबाद स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बूथ संख्या 167 पर बीएलओ श्रीमती बिंदु देवी उपस्थिति रहीं। बीएलओ द्वारा बताया गया कि बूथ संख्या 169 पर बूथ लेविल अधिकारी श्रीमती इंदु यादव है परंतु उनके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को निर्देशित किया गया कि संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आख्या चार दिवस में प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रत्यके बूथों पर बीएलओ के उपस्थिति आदि की जांच करते हुए मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाने का निर्देश दिया गया तथा बूथों पर बीएलओ को प्राप्त दवा व आपत्ति की जानकारी ली गई तथा निर्देशित किया गया कि छूटे हुए पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-6 भरवाकर नियमानुसार बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता व यथार्थतता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
