डीएम द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 के क्राप कटिंग का किया निरीक्षण
डीएम द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 के क्राप कटिंग का किया निरीक्षण
-डीएम ने क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया आकलन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार नें तहसील खलीलाबाद के विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम नगवा में खरीफ 2025-26 के अंतर्गत चयनित कृषक सुरेन्द्र पाठक के स्थित गाटा संख्या 232 खरीफ कटिंग की अधिसूचित फसल धान की कटाई के माध्यम से निरीक्षण किया। प्लाट उपज 18.900 किलोग्राम(43.3 वर्ग मीटर में) प्राप्त हुआ अर्थात 43 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित प्राप्त हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार आनंद ओझा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, कानूनगो अर्जुन पाठक, लेखपाल अनिल कमल, ग्राम प्रधान आशीष उपाध्याय, बीमा प्रतिनिधि जिला प्रबंधक प्रवीन कुमार शर्मा, जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह एवं सचिन वर्मा और देवेश कुमार सिंह सहित सम्मानित गणमान्य आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
