ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की दब कर दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की दब कर दर्दनाक मौत
- रात 11 बजे के लगभग मिट्टी गिराकर ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर घर वापस आ रहा था मजदूर
नाथनगर/संतकबीरनगर। ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी गिराने का काम कर रहे एक 18 वर्षीय मजदूर की मंगलवार की देर रात ग्राम मझौरा के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से ट्राली के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाला तथा सीएससी मलौली ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद मृतक के परिजनों और गांव में मातम का माहौल है। घटनास्थल धनघटा थाना क्षेत्र का है। मजदूर महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झिंगुरा पार का निवासी है। महुली थाना क्षेत्र ग्राम झिंगुरापार निवासी 18 वर्षीय आवेश पुत्र महबूब थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरा डांडी के एक ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूरी का काम करता था मंगलवार की देर रात वह तीन अन्य मजदूरों के साथ धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम मझौरा के निकट मिट्टी लाद कर गिरा रहा था रात 11 बजे के लगभग जब मिट्टी गिरा कर वह खाली ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर मजदूरों के साथ घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई जिससे ट्रैक्टर ट्राली सड़क के नीचे पलट गई ट्राली में बैठे दो अन्य मजदूर विपरीत दिशा में कूद कर जान बचाई। लेकिन आवेश ट्राली के साथ ही नीचे गिरकर दब गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई आसपास के लोगों ने ट्राली के नीचे दबे मजदूर को दूसरे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला और उसे गंभीर हालत में आवेश को रात 12 के लगभग सीएससी मलौली ले गए तथा घटना की जानकारी परिजनों को दिया अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया शव को धनघटा पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद परिजनो और गांव में मातम का माहौल है ग्राम प्रधान फिरोज खान परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने बताया कि मजदूर काफी गरीब परिवार का है तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
