ट्रक की ठोकर से बाइक सवार पिता की मौत पुत्र घायल
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार पिता की मौत पुत्र घायल
- ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़ हुए फरार
मगहर/संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस चौकी तिराहे पर रविवार को देर रात्रि में अनियंत्रित डंफर ट्रक ने एक बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई जब कि पुत्र हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम भेज दिया। नगर पंचायत मगहर के काजीपुर जोकहिया निवासी कमलेश पुत्र स्व कोदई अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स नंबर यूपी 58 ए एम 4295 से देर रात्रि लगभग 10.30 बजे खलीलाबाद से मगहर अपने घर आ रहे थे। अभी पुलिस चौकी मगहर तिराहे पर पहुंचे ही थे तभी गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे डंफर नंबर यूपी 35 बीटी 3234 का चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन खलीलाबाद से गोरखपुर पर जा कर खलीलाबाद से मगहर जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को ठोकर मारते हुए पेड़ से जाकर टकरा गई। इस ठोकर से मोटरसाइकिल ट्रक में फंस गई और बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय संत कबीर नगर भेजा गया है। डंफर के चालक व खलासी को भी चोटिल होने के बावजूद गाड़ी छोड़ कर भाग गए हैं। चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर पिता कमलेश पुत्र स्व कोदई 50वर्ष हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों मेडिकल कालेज गोरखपुर को रेफर कर दिया था जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि घायल पुत्र गोलू उम्र 18 वर्ष का इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
