जिलाधिकारी ने नाथनगर ब्लाक मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण

Nov 22, 2025 - 17:09
जिलाधिकारी ने नाथनगर ब्लाक मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने नाथनगर ब्लाक मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण


नाथनगर/संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को अचानक नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों द्वाराकिए जा रहे एस आई आर गणना प्रपत्र फीडिंग कार्य की प्रगती रिपोर्ट का जायजा लिया कार्य में तेजी देख वह संतुष्ट नजर दिखे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले एडीओ पंचायत कार्यालय पहुंचे।

 कार्यालय में मौजूद बीएलओ अमित कुमार निषाद द्वारा किए जा रहे एस आई आर फीडिंग कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और एक एक आंकड़े की जांच किया। इसके बाद जिलाधिकारी बीडीओ कक्ष में पहुंचे और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। लापरवाही मिलने पर शख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया।

 इस दौरान एसडीएम न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह, बीडीओ कुलदीप कुमार, एडीओ पंचायत सतीश कुमार कुशवाहा, संदीप शुक्ला ,दिलीप कुमार गौड़ शिवकुमार, आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952