जिला कारागार में बंदियों की सुनी समस्याएं

Dec 16, 2025 - 17:21
जिला कारागार में बंदियों की सुनी समस्याएं

जिसका कोई नही उसका है विधिक सेवा प्राधिकरण-अपर जिला जज
-जिला कारागार में बंदियों की सुनी समस्याएं


संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव जिला कारागार पहुंचे। बंदियों को संबोधित करते हुए अपर जिला जज ने कहा कि जिसका कोई नही है, उसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद है।

जनपद में प्राधिकरण द्वारा संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम अस्तित्व में है। ऐसे बंदी जिनके पास पैरवी करने वाला कोई नहीं है, वह प्रार्थना पत्र देकर अपनी पैरवी निःशुल्क करा सकता है। उनके साथ उपस्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने ऐसे बंदियों को चिन्हित किया जिनके मामले में अधिवक्ता न होने के कारण मुकदमें की पैरवी नही हो पा रही है।

 कोतवाली खलीलाबाद के मो.वकील ने अपनी पैरवी कराने की बात कही। बेलहर कला थानाक्षेत्र के अमगिलिया गांव निवासी शाहनवाज उर्फ सेराज ने कहा कि मेरे मामले में पैरवी करने वाला कोई नही है।

इसी प्रकार दर्जनों बंदियों ने अपनी समस्या बताई जिसके निराकरण की बात कही गई। इस दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो.दानिश, जेलर आर.के.वर्मा, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश समेत अनेक बंदी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952