चौकी प्रभारी मगहर नें गुमशुदा व्यक्ति को तलाश कर परिजनो को सौंपा

Apr 1, 2026 - 18:08
चौकी प्रभारी मगहर नें गुमशुदा व्यक्ति को तलाश कर परिजनो को सौंपा

चौकी प्रभारी मगहर नें गुमशुदा व्यक्ति को तलाश कर परिजनो को सौंपा
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी मगहर प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव मंगलवार को लगभग 10.30 बजे रात में मत्स्य राज्यमंत्री वीरू निषाद के स्कॉर्ट ड्यूटी के लिए कोतवाली प्रभारी व डीसीआर के निर्देश पर चौकी मगहर से प्रस्थान कर सरिया बाईपास जा रहे थे उसी दौरान मड़या ओवर ब्रिज गोरखपुर से लखनऊ लेन हाईवे पर एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल होकर गिरा पड़ा था मौके पर रुक कर तत्काल जन सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया दुर्घटना काफी भीषण थी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स को ब्रेजा कार संख्या यूपी 56 एम 7576 द्वारा तेज गति से लाकर ठोकर मार दिया गया था एवं उसके मोटरसाइकिल को घसीटते हुए ब्रिज से काफी आगे ले जाकर सड़क के किनारे कर मोटरसाइकिल छोड़ा गया था। घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद राशीदुल खैर पुत्र अब्दुल मन्नान उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम छपिया छितौना थाना दुधारा के रूप में हुई। मौके से उसके परिजनों को जरिए दूरभाष दुर्घटना की सूचना दे दी गई है एवं दुर्घटना की सूचना थाना कोतवाली व डीसीआर को नोट कराया गया है मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू से चल रहा है कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाने में तहरीर नही दी गयी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952