चौकी  प्रभारी जगदीशपुर नें 2 किलो गाँजा के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

Jan 15, 2026 - 16:47
Jan 15, 2026 - 17:56
चौकी  प्रभारी जगदीशपुर नें 2 किलो गाँजा के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

चौकी  प्रभारी जगदीशपुर नें 2 किलो गाँजा के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्ववेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दूबे के निर्देश पर चौकी  प्रभारी जगदीशपुर विनोद यादव नें चेकिंग वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों के तलाशी के दौरान क्षेत्र में भ्रमण करते समय संदिग्ध अवस्था में बाइक से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया उसे रूकने का इसारा किया तो वह गाड़ी छोड़कर भागने लगा। चौकी  प्रभारी नें ग्राम औराडाड़ के पास उक्त व्यक्ति को दौरा कर पकड़ लिया पूछने पर उसने अपना नाम साधू उर्फ मो. अजीज पुत्र रुआब अली निवासी सेमरी गनेशपुर थाना धनघटा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो अवैध गाँजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा एक अद्द मोटर साइकल, माबाइल तथा 220 रुपये कब्जे में ले लिया। उसके खिलाफ पूर्व में उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, आबकारी अधिनियम, 4/25 आयुध अधिनियम, धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम के मुकदमे धनघटा व महुली में कायम हो चुके है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दूबे, प्रभारी चैकी जगदीशपुर विनोद कुमार यादव, सिपाही रजनीश यादव, महेन्द्र निषाद, मुकेश कुमार, अनिल प्रसाद, सत्यम सिंह, जितेन्द्र यादव मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952