चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्यवाही करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ वाँछित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे नें बताया कि बीते 28 जुलाई 2026 को पीड़ित वंश बहादुर राय पुत्र स्व0 राजकुमार राय निवासी बालू शासन थाना कोतवाली खलीलाबाद नें कोतवाली खलीलाबाद पर अज्ञात व्यक्ति नें बघौली देशी शराब की दुकान के पास खड़ी उनकी मोटरसाइकिल को चोरी कर लेने के सम्बन्ध में तहरीर पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग मुकदमा पंजीकृत किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गठित में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने अपने सहयोगियो के साथ मु0अ0सं0 685/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत रामआशीष कन्नौजिया पुत्र विजय कुमार साकिन शिवापार थाना बख्किो ग्राम करैली से कुछ दूर आगे शिवापार जाने वाले मार्ग से चोरी की एक अदद स्पलेण्डर आई स्मार्ट (रजि0नं0 यू0पी058 पी 3673) के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

