घर में घुसकर अकेली महिला को दबंगों ने पीटा केस दर्ज
घर में घुसकर अकेली महिला को दबंगों ने पीटा केस दर्ज
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम घोलवा में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की देर रात घर में घुसकर कुछ दबंगों ने अकेली महिला को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामिले की विवेचना कर रही है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम घोलवा निवासी सरस्वती पत्नी सीताराम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार रात्रि 9 बजे के लगभग अपने घर में अकेले बैठी थी इसी दौरान गांव के ही महिला समेत तीन लोग उसके घर में घुस गए बिना कुछ पूछे समझे उस पर लाठी डंडा से हमला कर घायल कर दिया। जब तक वह शोर मचाती अभियुक्त घर से फरार हो गए घटना की सूचना पर पुलिस ने गांव के ही संतराम पुत्र सोमयी विकास पुत्र संतराम मीना पत्नी संतराम के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि शीघ्र ही नामजद अभियुक्त के विरुद्धआवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
