गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को बेलहरकला पुलिस ने दबोचा
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को बेलहरकला पुलिस ने दबोचा
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुकतों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तगणों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी थी इसके बावजूद वह फरार चल रहा था। बेलहर एसओ अनिल कुमार ने बताया कि सहजनावा थाना क्षेत्र के तेनुहारी शुक्ल गांव के अमित गुप्ता पुत्र विदुर गुप्त व बेलहर थानाक्षेत्र के लोहरसन के अशीष गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता और अशोक गुप्ता पुत्र राम दुलारे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।
यह गिरफ्तारी गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया। उभियुकगण के पास से स्विफ्ट डिजायर कार, एक अदद लैपटाप, चार मोबाइल, दो लाख रूपए नकद सहित पैन कार्ड, डेविड कार्ड, विजनेस कार्ड, इंटरनेट डेविड कार्ड आदि समान बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक नन्द प्रसाद ,हेड कास्टेबल विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र निषाद, विवेक राय, शुभम सिंह, अरुण हलवाई, विवेक मिश्रा, सर्वेश मिश्रा व दीपक सिंह स्वाट व एसओजी टीम शामिल रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
