गैंग बनाकर घरों में चोरी करने के आरोपी की जमानत निरस्त

गैंग बनाकर घरों में चोरी करने के आरोपी की जमानत निरस्त

Feb 5, 2026 - 17:50
गैंग बनाकर घरों में चोरी करने के आरोपी की जमानत निरस्त


गैंग बनाकर कई घरों में चोरी करने के आरोपी की जमानत निरस्त
संतकबीरनगर। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के बखिरा व बेलहर थाना अंतर्गत कई घरों में बड़े पैमाने पर चोरों द्वारा चोरी की गई थी। इस संबंध में बखिरा के लडुआ महुआ उत्तरी मंगल बाजार निवासी शिवकुमारी ने थाना में प्रार्थना पर दिया था कि उनके घर में सोने के जेवर और रुपया चोरों ने चुरा लिया था। इसी प्रकार बखिरा थाना के सिहोरवा निवासी अविनाश तिवारी ने भी थाना में प्रार्थना पर दिया था कि उनके घर से भी चोरों ने जेवर और 1 लाख 23 हजार रुपए चुरा लिया था। बेलहर थाना अंतर्गत बेलहर कला निवासी इसहाक ने भी प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके भी घर में चोर घुसकर जेवर और रुपया उठा ले गए थे। मामले में पुलिस द्वारा तत्परता के साथ गैंग बनाकर चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा गया तथा चोरी शुदा सामान को बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों में बलजीत यादव पुत्र पूरनमल यादव निवासी बोक्ता थाना गीडा जनपद संतकबीरनगर व उसके अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी बलजीत यादव ने जमानत प्रार्थना पत्र सत्र न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जिसका जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने विरोध किये और तर्क दिए कि आरोपी के कब्जे से ही चोरी शुदा माल बरामद हुआ है तथा आरोपी बलजीत यादव का जनपद संत कबीर नगर के अलावा गोरखपुर जनपद में भी कई मामलों में अपराधिक इतिहास है, आरोपी ने गंभीर अपराध किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी सत्र न्यायाधीश ने आरोपी बलजीत यादव की जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952