खेत की जुताई करने गये पिता पुत्र को पीटा

Feb 16, 2026 - 18:47
खेत की जुताई करने गये पिता पुत्र को पीटा

खेत की जुताई करने गये पिता पुत्र को पीटा
- गले से सोने चैन और नगदी छिनने का आरोप
- पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली का आरोप 
- महुली थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी में सोमवार को खेत मे जुताई कर रहे पिता पुत्र पर कुछ लोगो ने प्राण घात हमला कर दिया। खून से लथपथ बाप बेटा थाने में कुछ लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। इस दौरान पीड़ित ने अवैध असलहा लहराने का आरोप लगाया है। पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के ददरी गांव के दिनेश कुमार पाण्डेय पुत्र राम वृक्ष पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को वह बेटा रवीश पाण्डेय के साथ खेत मे ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग लाठी डंडे और अवैध असलहा के साथ पहुंचे। वादी और उसके बेटे की पिटाई  कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मरणासन्न समझ भाग गए। गले की सोने की चैन और पांच सौ रुपया नगदी छीनकर भाग गए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नही किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952