खलीलाबाद महिला थाना नें चार परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
खलीलाबाद महिला थाना नें चार परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
महिला थाना नें चार परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन में रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती पूनम मौर्या के अध्यक्षता मे थाने पर नियुक्त काउन्सलर रिफातुल्लाह अंसारी कि उपस्थिति में चार मामले आये। सभी चार मामलों में सुलह समझौता करवाया। कुसुम शर्मा पत्नी झीनक शर्मा निवासी उतरावल थाना कोतवाली खलीलाबाद व झीनक पुत्र बहादूर शर्मा निवासी उतरावल थाना कोतवाली खलीलाबाद, गुन्जन पुत्री पाँचू निवासी जमुअट थाना मेहदावल व दीपक पुत्र दिलीप निवासी नयेगांव थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर, संजू गुप्ता पत्नी अनिल गुप्ता निवासी भप्सा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर व अनिल गुप्ता पुत्र रामकेवल निवासी भप्सा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर, श्रीमती रशीदा खातून पुत्री फकरुल्लाह निवासी ग्राम जामडीह थाना दुधारा व दिलशाद पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम बरगदवां कला थाना दुधारा के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
