खलीलाबाद तहसील के कानूनगो को हुआ हार्ट अटैक से मौत
कुर्सी पर बैठे-बैठे कानूनगो के सीने में हुआ दर्द, अस्पताल ले जाते हुए मौत
खलीलाबाद तहसील में तैनात कानूनगो रमेश चंद यादव का बुधवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे और चिकित्सकों से मौत का कारण जाना। जानकारी के अनुसार रमेश चंद यादव बुधवार को खलीलाबाद तहसील स्थित अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक चक्कर खाकर कुर्सी से नीचे गिर गए। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया और इमरजेंसी में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया और सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने रमेश चंद यादव की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। उनके साथ काम करने वाले लेखपाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि रमेश चंद यादव मंगलवार को भी सभी सहकर्मियों से सामान्य रूप से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रमेश चंद यादव एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
