खलीलाबाद क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ की कार्ययोजना पर लगी मुहर 

Mar 9, 2026 - 19:54
खलीलाबाद क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ की कार्ययोजना पर लगी मुहर 

खलीलाबाद क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ की कार्ययोजना पर लगी मुहर 
-क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानो के सम्मान में कोई समझौता नही- अंकुर राज तिवारी 
-भाजपा सरकार में बह रही विकास की गंगा- नित्यानन्द
-बिना किसी भेद भाव के विकास कार्य को निरन्तर दिया जा रहा गति- प्रमिला देवी 
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विकास खंड सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए करीब चार करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर सदस्यों की सहमति से मुहर लगा दी गई। खलीलाबाद विकास खंड सभागार में बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाने के साथ हुई। खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद आनन्द कुमार गुप्ता के द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही को विस्तार से पढ़कर उपस्थित सदस्यों को सुनाया गया। जिसे सदन ने सर्वसम्मति से करीब चार करोड़ की कार्ययोजना अनुमोदित कर दिया। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यो को लेकर मुद्दा उठाया। सदस्यों ने गांवों में सड़क निर्माण, पुलिया, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद लगभग चार करोड़ रुपये की विकास कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत कार्ययोजना के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली, चकरोड, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान के मान सम्मान से समझौता नही किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख प्रमिला देवी नें अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जायेगा। उन्होने कहा कि ब्लाक क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास बिना किसी भेद भाव के निरन्तर किया जा रहा है। प्रमुख प्रतिनिध नित्यानन्द ने कहा कि मेरे क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत मे विकास कार्य किया गया है और आगे भी किया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार बिना किसी भेद भाव के सभी वर्गो का विकास कर रही है। इस अवसर पर एकाउण्टेंट अखिलेश शर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद जनार्दन यादव, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ पिन्टू चौधरी, विनय मिश्रा, कृष्णाकान्त शर्मा, कौसल चौधरी, भोला ंिसंह, सुधीर कुमार सिंह, जुगानू सिंह, तमाम मौजूद रहे।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952