खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र ने छात्राओं को किया पुरस्कृत
खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र ने छात्राओं को किया पुरस्कृत
सन्तकबीरनगर। शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैसर बाजार का निरीक्षण किया गया। जिसमें पूर्व नियोजित कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी जयंती 11 अप्रैल को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैंसर बाजार पर धूमधाम से मनाई गई। कस्तूरबा जयंती के उपलक्ष्य में छात्राओं के बीच निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि चौहान कक्षा 8 ,द्वितीय स्थान साक्षी विश्वकर्मा कक्षा 8 एवं तृतीय स्थान कक्षा की छात्र आकृति ने प्राप्त किया। विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी छात्राओं को कस्तूरबा गांधी से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। पुरस्कार पाकर विजेताओं का मन प्रफुल्लित हुआ।इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी की वार्डन सुमन सिंह,शालीनी शुक्ला सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
