कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे राज्यमंत्री हुआ विचार विमर्श

Mar 6, 2026 - 19:35
कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे राज्यमंत्री हुआ विचार विमर्श

कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे राज्यमंत्री हुआ विचार विमर्श
-पुरानें कार्यकर्ताओ के साथ नये कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में मिलेगी जगह- नीतू सिंह 
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को खलीलाबाद भाजपा कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक हुई। भाजपा में अब नए संगठन को लेकर बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह पहली कोर कमेटी की बैठक में सम्मिलित हुई। कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ कि भाजपा की मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया जा सके। कोर कमेटी की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री खाद्य एव रसद सतीश शर्मा शामिल हुए। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबालाल श्रीवास्तव ,विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चैहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, शामिल रहे। बैठक में कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंथन हुआ।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि पुराने कार्यकर्ताओं के साथ नए कार्यकर्ताओं को भी कार्यकारिणी में शामिल किया जाए। पार्टी में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी बनाई जाएगी। जिला स्तरीय टीम बनने के बाद हाई कमान को इससे अवगत कराया जाएगा। कोर कमेटी के बाद बंद कमरे में बारी-बारी से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पर्यवेक्षक, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने वार्ता की। कार्यकारिणी के संबंध में उनके सुझाव लिए गए, साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना गया।

इस दौरान पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि एक पखवारे के भीतर गठन कर लिया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष डा. सत्यपाल पाल, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम पूर्व मण्डल अध्यक्ष हैंसर नरेन्द्र पाण्डेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, भाजपा खेल संघ जिलाध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ चिक्कन सिंह, वरिष्ठ, किसान मार्चा जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय, अवधेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी ब्रम्हानन्द पाण्डेय दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952