कोतवाली पुलिस नें चोरी की 11 मोबाइल व 2 किलो अवैध गांजा किया बरामद
कोतवाली पुलिस नें चोरी की 11 मोबाइल व 2 किलो अवैध गांजा किया बरामद
-थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें शुक्रवार को अभियुक्तगण रामप्रवेश राजभर पुत्र सीताराम निवासी बालूशासन थाना कोतवाली खलीलाबाद को बड़गो से अजगइवा घाट के तरफ जाने वाली रोड के पास से छोटू राजभर उर्फ मामा पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी ग्राम बनौली थाना बेलहरकला को ग्राम पटखौली के पास आरटीओ आफिस से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 233/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम रामप्रवेश राजभर के विरुद्ध पंजीकृत किया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 234/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम छोटू राजभर उर्फ मामा के विरुद्ध पंजीकृत किया। मोबाइल चोरी की घटना बीते 1 अप्रैल 2026 को वादी इकरार खान पुत्र अनवर खान निवासी ईट भट्ठा स्थल ग्राम दशहरा थाना कोतवाली खलीलाबाद स्थायी पता आलमपुर रानी, बरला जनपद अलीगढ़ के द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि हम जैन ईट भट्ठा रसहरा (दशहरा) में मजदूरी का काम करते है और हमारे साथ कई लोग काम करते है, दिनांक 28 मार्च 2026 की रात में खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा हम 4 लोगो का मोबाइल चुरा ले गये। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 224/2026 धारा 305(ं),331(4) बीएनएस पंजीकृत किया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने स्वीकार किया कि हम दोनो रात के समय गांवों और चौराहों पर सो रहे लोगों के मोबाइल चोरी करते है। चोरी के मोबाइल और अवैध गांजा बेचकर वे अपना जीविकोपार्जन करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के पास गांजा रखने व बेचना का वैध कागजात मांगा गया तो बताये कि मेरे पास कोई वैध कागजात नही है। हम लोगो के पास से जो मोबाइल बरामद हुआ उसमे से 4 मोबाइल जैन ईट भट्ठा रसहरा (दशहरा) से चोरी किये थे, बाकी मोबाइल भिन्न भिन्न स्थानों से चोरी किया गया था।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, अश्वनी कुमार तिवारी, अशोक कुमार दूबे, सिपाही राकेश कुमार गौड़, उमेश कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
