कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें फायरिंग करने वाले पाॅच आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें फायरिंग करने वाले पाॅच आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें फायरिंग करने वाले पाॅच आरोपी को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे के गठित टीम नें रविवार को कुल पाॅच अभियुक्तगणो को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया। घटना बीते 28 फरवरी 2026 को पीड़िता नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया कि बीते 27 फरवरी 2026 को समय लगभग दोपहर 1 बजे, जब पीड़िता अपने से लड़का को परीक्षा दिलाने के लिए जगदीश प्रसाद उपाध्याय इण्टर कालेज भदाह स्कूल पर गये थे भदाह चैराहे पर पाँचो एक साथ राड डण्डा लेकर मोटरसाईकिल से आये और मुझको माँ बहन कि गन्दी-गन्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से कृष्णा यादव ने मेरे उपर फायर कर दिया मै किसी तरह बाल-बाल बच गया।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 123/2026, धारा धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 351(3), 352 के अंतर्गत पाॅच अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3/25,4/25 आर्म्स एक्ट बीएनएस की बढ़ोत्तरी किया। गिरफ्तार अभियुक्त में कृष्णा यादव पुत्र स्व0 लवकुश यादव निवासी ओनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद, प्रेमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 राजबली सिंह निवासी ओनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद, हरिओम पासवान पुत्र जनार्दन पासवान निवासी राउतपार थाना कोतवाली, विपिन भारती उर्फ कट्टा पुत्र जगदीश यादव निवासी अयचाकाट थाना कोतवाली खलीलाबाद, शेषनाथ तिवारी पुत्र स्व0 इंद्रजीत तिवारी निवासी सोनखर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती के रहे।
पुलिस नें इनके पास से 4 एन्ड्राइड मोबाइल फोन, 3 अवैध पिस्टल, 6 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 मोटरसाइकिल, 1 अदद चाकू, 1 अदद तमंचा, 1 में कुल 950 रुपया बरामद किया। पुलिस नें अभियुक्त से पुछताछ किया बताया कि समाज में अपनी प्रतिष्ठा कायम रखने के लिए इस तरीके का कार्य करते है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
