कैशलेस इलाज की घोषणा को अमल में लाये सरकार-संजय द्विवेदी
कैशलेस इलाज की घोषणा को अमल में लाये सरकार-संजय द्विवेदी
-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने केशलेश इलाज को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार का कैशलेस कैशलेस इलाज की सुविधा देने को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक दिवस पर किए गए घोषणा को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है। जिससे शिक्षक समुदाय शशंकित है। सरकार को अपने वादे के मुताबिक कैशलेस इलाज से सबंधित राजाज्ञा तुरंत निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार केशलेस इलाज की घोषणा करके पूरे प्रदेश में वाह-वाही बटोरी थी और बड़े-बड़े अखबारों में विज्ञापन देकर प्रचार प्रसार किया था। लेकिन घोषणा के चार माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कैशलेस इलाज की राजाज्ञा नहीं आई।
लगता हैं कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। इससे प्रदेश भर के कर्मचारी व शिक्षक सशंकित हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की घोषणा के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयों को यह सुविधा प्रदान की जानी थी। उन्होंने कहा है कि सरकार को अपने घोषणा के मुताबिक तत्काल कैशलेस इलाज की राजाज्ञा निकालनी चाहिए जिससे प्रदेश के शिक्षक कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
