किसान, नौजवान और कर्मचारी सरकार से नाराज है- सुबोध चंद्र यादव
किसान, नौजवान और कर्मचारी सरकार से नाराज है- सुबोध चंद्र यादव
-सपा की समीक्षा बैठक में 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
सन्तकबीरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए कृष्ण मैरेज हॉल में बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और चुनावी रणनीति पर चर्चा करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध चन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव जीतने की शुरुआत बूथ से होती है। उन्होंने नारा दिया, बूथ जीतो, चुनाव जीतो और प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठन खड़ा करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यदि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे तो 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सुबोध चन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क बढ़ाने, मतदाता सूची पर काम करने और बूथ समितियों को सक्रिय रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को अभी से चुनावी तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट जाना चाहिए और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना होगा। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि किसान, नौजवान और कर्मचारी सरकार से नाराज हैं।
उनका दावा था कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों के कारण जनता में असंतोष है और इसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अभियान चलाने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, विधानसभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चंद यादव, वरिष्ठ सपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष लोरी यादव,वरिष्ठ सपा नेता लाल चन्द्र यादव, सपा नेता रोहित पाण्डेय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आलोक यादव सोन,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जावेद अहमद, चंद्रभूषण पाण्डेय,राम दरस यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

