एसपी नें महिला थाना का किया औचक निरीक्षण
एसपी नें महिला थाना का किया औचक निरीक्षण
-निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने के लिए दिये आवश्यक निर्देश
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने हेतु, आवश्यक दिशा-निर्देश दिया साथ ही साथ बैरक, कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के दृष्टिगत संबंधित को फटकार लगाई गयी और इन्हें अद्यतन रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नें स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालय एवं थाना परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि आम जनता पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
