एसडीएम नें फार्मर रजिस्ट्री अभियान रैली जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एसडीएम नें फार्मर रजिस्ट्री अभियान रैली जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संतकबीरनगर। फार्मर रजिस्ट्री अभियान अंतर्गत कृषक जागरूकता के लिए तहसील धनघटा में उप जिलाधिकारी धनघटा सुनील कुमार एवं तहसीलदार धनघटा रामजी द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि बाइक रैली क्षेत्र में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताते हुए उनका फार्म रजिस्ट्री कराया जाने के लिए जागरूकता उत्पन्न करेगी। उप जिलाधिकारी द्वारा सभी क्षेत्र के किसान भाइयों से अपील की है कि वह ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री पंजीकृत कर लें, जिससे उनकी सभी खतौनी एक ही अभिलेख में समाहित हो जाएंगे इससे उन्हें विभिन्न प्रकार की योजनाओं में लाभ प्राप्त होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
