एसडीएम के नाराजगी का हुआ असर, नपं ने शुरु कराया अधूरे नाले का निर्माण 

Feb 10, 2026 - 17:44
एसडीएम के नाराजगी का हुआ असर, नपं ने शुरु कराया अधूरे नाले का निर्माण 

एसडीएम के नाराजगी का हुआ असर, नपं ने शुरु कराया अधूरे नाले का निर्माण 


बखिरा/संतकबीरनगर। बखिरा से सहजनवां जाने वाले सड़क पर जसवल भरवलिया के पास अधूरे नाले का निर्माण नगर पंचायत ने मंगलवार को शुरु करा दिया। बीते 6 फरवरी को एसडीएम न्यायिक धनघटा हृदय राम त्रिपाठी द्वारा विकास कार्यों की जांच के दौरान अधूरे नाले को देखकर सख्त नाराजगी जताया था, क्योंकि सड़क किनारे नाला खोद करके सरिया बांध कर छोड़ दिया गया था। एसडीएम न्यायिक ने ईओ नगर पंचायत आदित्य प्रकाश को तत्काल नाले के निर्माण का आदेश दिया था। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नम्बर 5 जसवल भरवलिया में कराए गए घटिया कार्य व सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के संबंध सर्वेश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से शिकायत किया था। आरोप था कि बखिरा से सहजनवां जाने वाले सड़क पर जसवल भरवलिया में आधे अधूरे नाले का निर्माण कराया गया है।

खुदाई करके कुछ दूर तक मात्र सरिया बांध कर छोड़ दिया गया है। जो जानलेवा साबित हो रहा है। इसी तरह वार्ड के मोहल्ला तिलाठी में मां काली जी के मंदिर पर बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति बदतर है। तिलाठी में ही पोखरे के सुन्दरीकरण के लिए 39 लाख 65 हजार रुपए व्यय करने के पश्चात सुन्दरीकरण की योजना ने दम तोड़ दिया। योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने एसडीएम न्यायिक धनघटा हृदय राम त्रिपाठी बीते 6 फरवरी को जसवल भरवलिया पंहुचे थे। बखिरा सहजनवां रोड पर सड़क के किनारे बने अधूरे नाला निर्माण को देखकर एसडीएम हतप्रभ हो गए। कुछ दूर तक सरिया बांध कर खुले नाले को अधूरा छोड़ दिया गया था। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए ईओ से तत्काल नाले का अधूरा कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया था। एसडीएम न्यायिक धनघटा के आदेश का असर यह हुआ कि नगर पंचायत ने सहजनवां रोड पर सड़क के किनारे बने अधूरे नाले का निर्माण शुरु करा दिया। नाले का कार्य शुरु होने पर नागरिकों ने राहत की सांस लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952